Skip to content

Gang rape of a minor in Shikaripada police station area(शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म)

*शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म,पांच दरिंदों ने दिया शर्मनाक घटना को अंजाम,पांचों आरोपी गिरफ्तार*

*शिकारीपाड़ा(दुमका)*

*शिकारीपाड़ा ब्यूरो की रिपोर्ट*

    शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में शिकारीपाड़ा पुलिस ने गुरुवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना बुधवार के देर रात की बतायी जा रही है।

     सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल से झारखंड के शिकारीपाड़ा में अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने आयी किशोरी से पांच दरिंदो ने मिलकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकारीपाड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को हिरासत में लिया है।

     समाचार लिखे जाने तक पुलिस आरोपी युवकों से पूछ ताछ कर रही है| पत्रकारों के प्रयास के बावजूद पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से बच रही है।

     विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को शिकारीपाड़ा के एक गांव में विवाह समारोह था। पश्चिम बंगाल की रहने वाली किशोरी परिवार के साथ शसमारोह में शामिल होने के लिए गांव आयी थी।

    शादी समारोह चल रहा था, तभी किशोरी के मोबाइल पर किसी का फोन आया,वह पंडाल से निकलकर बात करते हुए घर से कुछ दूर निकल गई। इस दौरान पहले से एक जगह पर बैठे पांच युवकों की नजर किशोरी पर पड़ी। पांचों  युवक उसे उठाकर खेत की ओर ले गए और सामूहिक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। शर्मनाक घटना को अंजाम देकर जाते समय युवकों ने किशोरी को धमकी दी कि अगर किसी काे कुछ बताया तो बुरा परिणाम भुगतना होगा।

    नाबालिग ने घर पहुचकर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। गुरुवार की सुबह पीड़ित किशोरी ने परिवार वालों के साथ थाना जाकर सारी घटना से अवगत कराया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

     मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सूचना प्राप्त होते ही एसडीपीओ विजय महतो ने शिकारीपाड़ा थाना पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। तत्पश्चात  गांव पहुंचकर मामले की गहनता से पड़ताल कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक शिकारीपाड़ा पुलिस मामले में कुछ भी बताने से बचती नजर आयी।

https://emtvlive.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *