Skip to content

AISMJWA का जामताड़ा जिला कमिटी का चुनाव संपन्न* 

*AISMJWA का जामताड़ा जिला कमिटी का चुनाव संपन्न*

 

*सुमन को जिला अध्यक्ष तो अंतिम ओझा को मिली जिला महासचिव की कमान*

 

*जामताड़ा*

 

*चंचल गिरी की रिपोर्ट*

 

ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को सर्किट हाउस जामताड़ा मे जिला कमिटी का चुनाव संपन्न हुआ| बताते चलें कि एआईएसएमजेडब्लूए के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार रविवार को जामताड़ा जिला कमिटी के पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष कौशल सिंह ने की। प्रदेश प्रवक्ता सह जामताड़ा जिला के चुनाव प्रभारी दशरथ महतो, प्रदेश सचिव शिरोमणि यादव, दुमका जिला अध्यक्ष कुणाल के उपस्थिति मे जिला के पत्रकारों द्वारा सर्वसम्मति से संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता सुमन भट्टाचार्य को जिला अध्यक्ष चुना गया| जबकि अंतिम ओझा को जिला महासचिव की कमान सौंपी गई। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए हीरेन सिंह एवं चंचल गिरी को चुना गया। सचिव पद की कमान कौशल सिंह एवं इंद्रजीत यादव को सौंपी गयी। प्रवक्ता के लिए रतन कुमार मंडल एवं मिथिलेश निराला, संगठन मंत्री के लिए विपुल कुमार गोस्वामी शेख समीम कोषाध्यक्ष के लिए राजीव झा सह कोषाध्यक्ष के लिए प्रभाकर तिवारी, कार्य समिति सदस्य के लिए रफीक अंसारी, गौतम ठाकुर, संतोष कुमार, अर्जुन मंडल ,विधान साधु , संतोष मंडल, दीपक सिंह, उमेश कुमार,शशि कुमार, अरविंद ओझा, समीम अंसारी का चयन किया गया।

जामताड़ा पहुंचे चुनाव प्रभारी युवा पत्रकार दशरथ महतो ने बताया कि पत्रकारों को आज के परिपेक्ष्य में संगठित रहने की नितांत आवश्यकता है। पत्रकार समाज में आईना की तरह काम करते है, लेकिन इस काम में उन्हें बहुत सारी मुसीबतों का भी सामना करना पड़ता है| इसके लिए सभी को संगठन की जरूरत भी है| उन्होने कहा कि मुसीबत में संगठन के सभी साथी पीड़ित पत्रकार का साथ देंगे ताकि वह अकेला न पड़े|

बहुत जल्द संगठन की ओर से इस बार यह नियम बनाया जा रहा है कि अब न्यूनतम सदस्यता शुल्क देकर संगठन के साथ जुड़ना होगा| वहीं पत्रकार साथियों को बीमा एवं आईडी कार्ड को लेकर भी चर्चा की गई।

 

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेवारी मुझे मिली है उस पर खरा उतरने का काम करूंगा| साथ ही उन्होंने कहा कि मार्च के अंतिम सप्ताह तक संगठन का विस्तार किया जाएगा। मौके पर काफी संख्या मे पत्रकार मौजूद थे।

पुनर्गठन संपन्न होने के पश्चात उपस्थित पत्रकारों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर तिलक होली मनायी।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *