*46वां झारखण्ड दिवस की तैयारियों को लेकर दुमका विधायक बसंत सोरेन के अध्यक्षता में प्रमंडल स्तरीय बैठक आयोजित*
*दुमका*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
आज रविवार को दुमका क्लब में दुमका विधायक बसंत सोरेन की अध्यक्षता में 46 वां झारखंड दिवस की तैयारियों को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रमंडल स्तरीय एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 02 फरवरी को झारखंड दिवस को भव्य तरीके से मनाने पर चर्चा की गई। बैठक में संगठन की मजबूती पर भी विशेष चर्चा की गई| सभा के अंत में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव स्वर्गीय विजय कुमार सिंह जी की आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया।
उक्त बैठक में दुमका के लोकप्रिय सांसद नलिन सोरेन, झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन, जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी, सारठ विधायक चुन्ना सिंह, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, बोरियो विधायक धनंजय सोरेन, महेशपुर विधायक स्टीफेन मरांडी, शिकारीपाड़ा विधायक आलोक कुमार सोरेन, दुमका जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा, देवघर जिला अध्यक्ष नरसिंह मुर्मू उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन झामुमो दुमका जिला समिति अध्यक्ष शिव कुमार बास्की, जिला सचिव निशित बरन गोलदार, उपाध्यक्ष भैरव दत्ता, कोषाध्यक्ष चंदन भुवानिया और जिला प्रवक्ता अब्दुस सलाम अंसारी ने किया।
