Skip to content

4 पैर और 4 हाथ वाली बच्ची को मिला नया जीवन

4 पैर और 4 हाथ वाली बच्ची को मिला नया जीवन, मसीहा की तरह सोनू सूद  ने कराया सफल इलाज।

  चौमुखी वारिसलीगंज प्रखंड के हेमदा गांव की रहने वाली है। जन्म के समय से ही चौमुखी के पेट से दो हाथ और दो पैर निकले हुए थे।

  इतना ही नहीं चौमुखी के परिवार के कई लोग दिव्यांग हैं। पर गरीबी के कारण किसी का इलाज नहीं हो पाया। परिवार का कहना है की चौमुखी के पिता मजदूरी कर परिवार का किसी तरह भरण पोषण करते हैं। ऐसे में वह इलाज के लिए रुपये इकट्ठा करने में असमर्थ हैं।

  सोनू सूद को चौमुखी के बारे में सोशल मीडिया के जरिए पता चला तो उन्होंने बच्ची का ऑपरेशन कराने का फैसला किया। सोनू सूद ने चौमुखी और उसके परिवार को मुंबई बुलाकर उनसे मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने चौमुखी को ऑपरेशन के लिए सूरत के किरण अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने उसका सफल ऑपरेशन किया और अब वह सामान्य बच्ची है।

https://emtvlive.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *