Skip to content

होली एवं रमजान पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने हेतु गोपीकांदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आहूत* 

*होली एवं रमजान पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने हेतु गोपीकांदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आहूत*

 

*गोपीकांदर(दुमका)*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

होली एवं रमजान पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने हेतु गुरुवार को गोपीकांदर थाना परिसर में थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और शांतिपूर्ण तरीके से पर्व को मनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाएं रखना सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर समुदाय के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को अपने सुझाव देते हुए कहा कि थाना क्षेत्र में होली को लेकर दो दिन के लिए कोयला ढुलाई में लगे कोयला हाईवा को बंद किया जाए ताकि होली के दिन कोई अप्रिय घटना ना हो। साथ ही प्रशासन के समक्ष होली में शराब पर पाबंदी को लेकर भी प्रस्ताव रखा गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि होली और रमजान के दौरान किसी भी अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर सतकर्ता बरतने की आवश्यकता है। साथ ही सामुदायिक सहयोग से सभी कार्यक्रमों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की गई।

इस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विशाल कुमार, एसआई धरर्मल मांझी, संख्यिकी पदाधिकारी आनंद कुमार सिंह, एएसआई राजन सिंह, सुरेशचंद्र हेंब्रम, गोपीकांदर मुखिया माईकल हेंब्रम, जोगाई गृही, पूर्व उपप्रमुख कुबराज बेसरा, मनोज चांद, दशरथ भगत, निजु मंडल, सुंदर देहरी, बलराम ठाकुर सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थें।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *