Skip to content

हंसडीहा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाईवा के टक्कर से फैमिली लाइन होटल क्षतिग्रस्त* 

*हंसडीहा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाईवा के टक्कर से फैमिली लाइन होटल क्षतिग्रस्त*

 

*हंसडीहा(दुमका)*

 

हंसडीहा थाना क्षेत्र के हंसडीहा दुमका मुख्य मार्ग पर धावाताड़ के समीप एक तेज रफ्तार बेकाबू हाईवा ने फैमली रेस्टोरेंट लाइन होटल में जबरदस्त टक्कर मार दी| घटना में हाईवा और लाइन होटल दोनों क्षतिग्रस्त हो गए |घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हाईवा को कब्जे में ले लिया|

जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार हाईवा हंसडीहा की ओर से दुमका की ओर जा रही थी` हँसडीहा रेलवे ब्रिज के समीप हाईवा एक मोटरसाइकल वाले को ठोकर मार भाग रहा था, तभी बढ़ेत गांव के समीप एक महिला को भी ठोकर मारी, उसके बाद भागने के क्रम में तेज रफ्तार होने के कारण हायवा सड़क किनारे लाइन होटल से जा टकराई| वहीं घटना के बाद हंसडीहा थाना की पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *