*हंसडीहा थाना क्षेत्र के पडराबांध गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए खुनी संघर्ष में गिरफ्तार सभी 42 आरोपियों को भेजा गया जेल*
*सुरक्षा के दृष्टिकोण से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रामगढ़ थाना में रखे गए थे मौका-ए-वारदात से गिरफ्तार सभी 42 आरोपी*
*रामगढ़(दुमका)*
*रामगढ़ ब्यूरो की रिपोर्ट*
बीते शुक्रवार को हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नोनीहाट के पडराबांध गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खुनी संघर्ष में हंसडीहा थाना पुलिस ने मौका-ए-वारदात से 42 अपराधियों को गिरफ्तार कर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रामगढ़ थाना में रखा था| आज शनिवार को सभी 42 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इतनी बड़ी संख्या में अपराधियों को रामगढ़ थाना में रखने के लिए रामगढ़ थाना को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था|
हंसडीहा एवं काठीकुंड सर्किल के पुलिस निरीक्षक के साथ-साथ काफी संख्या में पुलिस बल के जवान रामगढ़ थाना में अपराधियों की निगरानी कर रहे थे। इतनी बड़ी संख्या में अपराधियों को एक साथ जेल भेजने के लिए पुलिस को कागजी प्रक्रिया पूरी करने में काफी समय लग गया। सभी अपराधी जरमुंडी सरैयाहाट के साथ-साथ बिहार के बांका जिले के रहने वाले है।
अपराधियों के पास से पुलिस ने 65,000 नगद, एक देसी कट्टा, एक खाली खोखा, 6 बाइक एवं एक कार को जप्त किया है। बता दें कि सभी अपराधियों को नोनीहाट के डॉक्टर अनिमेष दास के द्वारा जमीन पर कब्जा करने के लिए भाड़े पर बुलाया गया था। सूत्रों ने बताया कि अपराधियों में कई छात्र भी शामिल है जिन्होंने इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है। मामले में हंसडीहा थाना कांड संख्या 63/24 दिनांक 20-07-24 भादवि की धारा 191(2)191(3))190/189/115(2)/118(1)/117(2)/118(2)/74/76/109BNS एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
