*स्पीकर सह नाला विधायक रवीन्द्रनाथ महतो ने किया नाला विधानसभा क्षेत्र की 100 विकास योजनाओं का शिलान्यास*
*जामताड़ा*
सोमवार को स्पीकर सह नाला विधायक रवीन्द्रनाथ महतो ने प्रखंड परिसर नाला में आयोजित शिलान्यास समारोह में नाला विधानसभा क्षेत्र की 100 विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया| इससे पूर्व अध्यक्ष एवं उपायुक्त के आगमन पर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।
सोमवार को एनआरईपी के तहत 5.40 करोड़, भवन निर्माण विभाग के तहत 1 करोड़, आरडब्लूडी (पथ निर्माण) के तहत 48.50 करोड़, लघु सिंचाई के तहत 1 करोड़ एवं ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल के तहत 15 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।
मौके पर उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय ने कहा कि इन योजनाओं के पूर्ण होने से लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, प्रखंड विकास पदाधिकारी नाला, अंचल अधिकार नाला, कनीय अभियंता एवं अन्य मौजूद रहे।
