Skip to content

सिंहनी गांव में घर के बाहर खड़े मिनी ट्रक में अचानक आग लग जाने से वाहन जल कर राख* 

*सिंहनी गांव में घर के बाहर खड़े मिनी ट्रक में अचानक आग लग जाने से वाहन जल कर राख*

 

*जरमुंडी(दुमका)*

 

*जरमुंडी ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

जरमुंडी थाना क्षेत्र के सिंहनी गांव में घर के बाहर खड़े मिनी ट्रक में देर रात अचानक आग लग जाने से वाहन जल कर राख हो गया। घटना के संबंध में वाहन मालिक गणेश राउत ने बताया कि वह वाहन से प्लास्टिक के डब्बों में भरकर मिनरल वाटर के सप्लाई का काम करता है और रात में खाली डब्बे से लोड उक्त महिंद्रा मिनी ट्रक को घर के सामने लगा कर रखा था। देर रात वाहन में अचानक आग लग जाने की जानकारी मिली तो ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक आग से वाहन पूरी तरह से जल चुका था।

आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल जरमुंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

 

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *