*साप्ताहिक जनता दरबार में बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने सुनी आमजनों की समस्याएं, योग्य आवेदनों का किया निपटारा*
*रामगढ़(दुमका)*
प्रखंड कार्यालय रामगढ़ के सभागार में मंगलवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने क्रमवार आमजनों की समस्याओं को सुनकर प्राप्त योग्य आवेदनों का मौके पर निपटारा किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि आज आयोजित जनता दरबार में पेंशन से संबंधित 13, बाल विकास परियोजना अंतर्गत ट्राइसाइकिल हेतु 01, सावित्री बाई फुले योजना अंतर्गत 01, जेएस एलपीएस से 01, आवास से 02, बीपीएल सत्यापन से संबंधित 01, आधार अद्यतन से जुड़े 01 एवं मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित 01 आवेदन प्राप्त हुआ।
ज्यादातर पेंशन से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए है। जिसको देखते हुए पेंशन से संबंधित विभाग के कर्मी को सभी प्राप्त आवेदनों को त्वरित कार्रवाई हेतु हस्तगत करा दिया गया है ताकि जल्द से जल्द निष्पादन हो सके। बता दें कि उपायुक्त दुमका के द्वारा सप्ताह के प्रति मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया है। जिससे लोगों को बेवजह जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।
आज आयोजित जनता दरबार में मुख्य रूप से रामगढ़ थाना से प्रतिनिधि के रूप में अभिषेक कुमार, बाल विकास कार्यालय से फ़ार्सिला टुडू,अंचल निरीक्षक सागेन मुर्मू, स्वास्थ्य विभाग से अक्षय कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ब्रजेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आशीष रंजन, संजय कुमार, रोहित कुमार,आदि उपस्थित थे।
