*साइबर अपराध पर सरैयाहाट पुलिस की मिली बड़ी कामयाबी, अपराध की योजना बना रहे चार साइबर अपराधी को दबोचा*
*थाना क्षेत्र के मंडलडीह गांव में बना रहे थे साइबर अपराध को अंजाम देने की योजना*
*सरैयाहाट(दुमका)*
*दीपक कुमार की रिपोर्ट*
सरैयाहाट थाना क्षेत्र के मंडलडीह से सरैयाहाट थाना की पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को खदेड़कर दबोचा है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरैयाहाट थाना क्षेत्र के रोंधीया गांव के रहने वाले 19 वर्षीय छोटू कुमार मंडल, मंडलडीह गांव के रहने वाले 22 वर्षीय राहुल कुमार मंडल, मुफस्सिल थाना क्षेत्र दुमका के माल भंडारों गांव के 20 वर्षीय बादल कुमार मंडल और रामगढ़ थाना क्षेत्र के दामोदीह गांव के 22 वर्षीय विशेश्वर मंडल उर्फ अभिषेक मंडल के रूप में हुई है|
मामले को लेकर सरैयाहाट थाना प्रभारी ताराचंद ने बताया कि जानकारी मिलने पर सूचना के सत्यापन व कारवाई हेतु मंडलडीह गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास से चार युवकों को पकड़ा गया है| यह चारों युवक साइबर ठगी के लिए जमा हुए थे, जिन्हें खदेड़ कर पकड़ा गया है| मामले में सुसंगत धाराओं में प्राथमिक दर्ज कर अग्रेत्तर कारवाई की जा रही है।
