Skip to content

सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ ने की विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक* 

*सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ ने की विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक*

 

*शिकारीपाड़ा(दुमका)*

 

*शिकारीपाड़ा ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद एजाज आलम ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में विभिन्न राजनीतिक दल के प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक कर उन्हें आदर्श आचार संहिता का पाठ पढ़ाया। मोहम्मद आलम ने प्रखंड अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी को यह जानकारी है कि 15 अक्टूबर 2024 को राज्य में चुनाव की घोषणा हो चुकी है|

चुनाव की घोषणा होते ही संपूर्ण राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, जिसका आप सभी को पूर्णतया पालन करना है तथा प्रशासन को सहयोग करना है। जहां भी सरकारी एवं सार्वजनिक स्थल पर पार्टी के झंडे एवं बैनर लगाए गए हैं उन्हें अविलंब हटा लें| यह सुनिश्चित करें कि आचार संगीता का उल्लंघन नहीं हो। अभी भी दो-चार दिन तक प्रपत्र 6 भरकर जिस व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में छूट गया है उसमें जुड़वाया जा सकता है| अपने-अपने स्तर से आप लोग इसका भी प्रयास करें| बाद में किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं की जाएगी।

किसी भी व्यक्ति को पैसा एवं मादक पदार्थ देकर अपने पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में वोट देने का आग्रह नहीं करें। एफ एस टी टीम का गठन हो चुका है, वह लगातार क्षेत्र भ्रमण कर नियंत्रण रखेगी। भाजपा के शुभाशीष चटर्जी द्वारा अंतरराज्यीय सीमा पर चेकनाका के संबंध में पूछने पर अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर ने बताया कि दो चेकनाका लोड़ी पहाड़ी एवं मलूटी में बनाया गया है, जो अभी केवल कागज पर ही चल रहा है| जल्द ही सर जमीन पर कार्य रूप में आएगा।

बैठक में सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद एजाज आलम के साथ अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी हरिप्रसाद साह, भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष तरुण कुमार नंदी एवं सुभाशीष चटर्जी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष चुंडा हेंब्रम, आजसू के सुनील कुमार दे, भाकपा माले के सुभाष चंद्र मंडल, आदिवासी मूलवासी विकास मोर्चा के हाबिल मुर्मू तथा लोजपा के प्रदीप मंडल उपस्थित थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *