Skip to content

सरैयाहाट थाना क्षेत्र के लोधरा गांव स्थित झाड़ी से एक व्यक्ति का शव बरामद,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप* 

*सरैयाहाट थाना क्षेत्र के लोधरा गांव स्थित झाड़ी से एक व्यक्ति का शव बरामद,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप*

 

*सरैयाहाट(दुमका)*

 

सरैयाहाट थाना क्षेत्र के लोधरा गांव की झाड़ी से सरैयाहाट थाना पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है|

मृतक की पहचान संतलाल महोली के रूप में हुई है। घटना को लेकर सरैयाहाट थाना में दिए गए आवेदन में परिजनों ने बताया है कि मृतक संतलाल मोहली बीते 26 अगस्त को समय रात्रि करीब 9:00 बजे गांव में ही अपने गोतिया के घर भोज खाने के लिए गया था, इसी दौरान गांव के ही टूना डुमरी, सोनवा डूंमरी एवं खलीफा डुमरी ने संतलाल महोली को शराब पिलाकर रस्सी से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी| उसके बाद शव को झाड़ी में फेंक दिया।

 

वही मामले को लेकर सरैयाहाट थाना प्रभारी ताराचंद यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका भेजा दिया। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।

https://emtvlive.in/

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *