Skip to content

*सरस्वती पूजा को लेकर प्रखंड प्रमुख बाबूलाल मुर्मू व सीओ के संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आहूत* 

*सरस्वती पूजा को लेकर प्रखंड प्रमुख बाबूलाल मुर्मू व सीओ के संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आहूत*

 

*रामगढ़(दुमका)*

 

सरस्वती पूजा को शांति व सौहार्दपूर्ण पूर्ण वातावरण में सम्पन्न करने हेतु शनिवार को रामगढ़ थाना परिसर में प्रखंड प्रमुख बाबुलाल मुर्मू एवं अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार महतो की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी मनीष कुमार एस आइ बृज राय के साथ ही प्रखंड भर के सभी पूजा कमेटी के सदस्यों के साथ रामगढ़ के गणमान्य मौजूद थे।

बैठक में प्रभारी थाना प्रभारी मनीष कुमार ने सभी पूजा समितियों को निर्देश देते हुए कहा कि वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। पूजा एवं विसर्जन के दौरान कम साउंड वाले बाजा की अनुमति रहेगी। साथ ही सभी पूजा कमेटी प्रतिमा का विसर्जन हर हाल में 7 बजे शाम तक करना सुनिश्चित करेंगे। देर रात तक प्रतिमा विसर्जन के दौरान अगर किसी प्रकार की अप्रिय वारदात होती है तो इसकी सारी जिम्मेदारी पूजा समिति की होगी।

अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार महतो ने पुजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा कम से कम 10 वोलंटियर्स की नियुक्ति करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान सोशल मीडिया पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। अगर कहीं से कोई अमर्यादित पोस्ट करता है तो उसकी सूचना पुलिस एवं प्रशासन को दें। गलत मैसेज को किसी कीमत में फार्वरड न करें।

साथ ही महुबना, कांजो एवं भतुडिया बी गांव में सरस्वती पूजा के अवसर पर लगाए जाने वाले मेला के दौरान मेला कमिटी को प्रशासन से संपर्क करने का निर्देश दिया। प्रमुख बाबुलाल मुर्मू ने भी सभी से शांति पूर्वक सरस्वती पूजा मनाने का अनुरोध किया। मौके पर दिवाकर मंडल, जयप्रकाश अग्रवाल, नलीन मंडल, दीपक अग्रवाल, योगेन्द्र साह, दीपक साह, मुन्ना मिर्धा सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *