Skip to content

विस चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से रामगढ़ एवं ठाडीहाट मंडल के बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

*विस चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से रामगढ़ एवं ठाडीहाट मंडल के बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित*

 

*जनता एवं कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए उन्हें जामा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विजय में कोई संदेह नहीं – सुरेश मुर्मू*

 

*बोले- यह चुनाव झारखंड की अस्मिता को बचाने व झारखंड की अस्मिता को लूटने वालों को संरक्षण देने वालों के बीच का है*

 

*रामगढ़(दुमका)*

 

*रामगढ़ ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से नौखेता पंचायत मैदान में जामा विधानसभा अंतर्गत रामगढ़ एवं ठाडीहाट मंडल के बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी। बूथ सेमिनार को संबोधित करते हुए पार्टी प्रत्याशी सुरेश मुर्मू ने कहा कि अब सभी कार्यकर्ता वोट की निगरानी में लग जाए। विरोधी दल के लोग रात में गांवों में घूंसकर वोट खरीदने का काम करेंगे। आपकी मेहनत बेकार नहीं जाए, इसलिए 4 दिनों तक आपको वोट की पहरेदारी करनी है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव जामा विधानसभा क्षेत्र की जनता के भविष्य को तय करने वाला चुनाव है।

भाजपा ने उनके जैसे अति गरीब पृष्ठभूमि वाले कार्यकर्ता पर तीसरी बार विश्वास जताते हुए जामा से प्रत्याशी बनाया है। स्वयं को जामा का बेटा बताते हुए उन्होंने कहा कि वे जामा व रामगढ़ क्षेत्र की जनता के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहते हैं और भविष्य में भी रहेंगे। यह चुनाव भू माफिया, कोयला माफिया, बालू माफिया और गिट्टी माफिया को संरक्षण देने वालों तथा ग्रामवासी गरीब किसान कार्यकर्ता के बीच का है।

ये चुनाव धनतंत्र एवं जनतंत्र के बीच का चुनाव है। झारखंड की अस्मिता को बचाने व झारखंड की अस्मिता को लूटने वालों को संरक्षण देने वालों के बीच का चुनाव है। भय, भूख एवं भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए तथा बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या घुसपैठियों से क्षेत्र राज्य एवं देश को बचाने का चुनाव है। वर्तमान विधानसभा चुनाव को हिंदू त्योहारों एवं शोभायात्राओं पर पत्थर चलाने वालों को सबक सिखाने तथा अपने समाज की बेटियों को लव जिहाद के चंगुल से बचाने का चुनाव बताते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव यहां की सभ्यता, संस्कृति, रोटी, माटी, बेटी की रक्षा तथा मातृशक्ति के सम्मान, भारतीय सेवा के स्वाभिमान, बेरोजगार नौजवान के हक तथा यहां के किसान के भविष्य के चयन का चुनाव है।

अपनी विजय के प्रति पूर्ण विश्वास जताते हुए उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव जामा में सुरेश मुर्मू नहीं लड़ रहा है बल्कि रामगढ़ तथा जामा दोनों ही प्रखंडों के भाजपा कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता एवं कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए उन्हें जामा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विजय में कोई संदेह नहीं है।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *