*विश्व मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता माह” के तहत सिविल सर्जन ने किया जागरुकता माह कार्यक्रम का उद्घाटन*
*साहिबगंज*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
संयुक्त स्वास्थ्य भवन साहिबगंज के सभागार में “विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस” के अवसर पर “विश्व मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता माह” के तहत सिविल सर्जन साहेबगंज प्रवीण कुमार संथालिया द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर जागरूकता माह कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
सिविल सर्जन साहिबगंज द्वारा उपस्थित चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों को अपने संबोधन में कहा गया कि कार्यक्रम का मूल उद्देश्य यह है कि आप लोग कैसे हमेशा तनाव मुक्त होकर कार्य करें।
आप अच्छा कार्य करेंगे तो आपको उसका अच्छा परिणाम निश्चित रूप से आपको मिलेगा। साथ ही सिविल सर्जन साहिबगंज द्वारा बताया गया कि कोई भी व्यक्ति मानसिक तनाव से स्वयं बच सकता है यदि वे अपना कार्य पूरी ईमानदारी एवं सकारात्मक सोच के साथ करें।
डॉ किरण माला, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी- सह -नोडल पदाधिकारी एन.सी.डी. साहेबगंज, डॉ अमित कुमार, डॉ अनिमेष नवल कुजूर एवं डॉ राजेश कुमार साह द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के बारे में वृहत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान तनाव मुक्ति हेतु म्यूजिकल बॉल गेम का भी आयोजन किया गया। गेम खेलने से कर्मी को काफी पॉजिटिव ऊर्जा मिली। सिविल सर्जन महोदय द्वारा घोषणा की गई की उक्त कार्यक्रम का आयोजन भविष्य में भी किया जाएगा। जिससे टीम भावना के साथ कर्मी कार्य कर सकें।
म्यूजिकल बॉल गेम में प्रथम पुरस्कार- मंटू शर्मा सपोर्ट स्टाफ, द्वितीय पुरस्कार- संजय कुमार राय, आदेशपाल एवं तृतीय पुरस्कार- श्रवण कुमार चालक को मिला। साथ ही बैलून फोङ गेम में राजीव रंजन DPMU – COORDINATOR विजेता हुए।
