*विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत सभी बीएलओ को मिला एक दिवसीय प्रशिक्षण*
*गोपीकांदर(दुमका)*
*स्वदेश वाणी संवाददाता*
गुरुवार को प्रखंड सभागार गोपीकांदर में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत सभी बीएलओ को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 04 लिट्टीपाड़ा (अ०ज०जा) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र-सह- अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़ साईमन मरांडी और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपीकांदर विजय प्रकाश मरांडी के मौजूदगी में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षक प्रेम टुडू के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में गणना प्रपत्र ( 1) और प्रपत्र (2) के बारे में बिदुवार बताया गया जिसमें 01.01. 2003 के मतदाता सूची के आधार पर मतदाताओं का घर-घर जाकर जांच करना करने को लेकर कहा गया बीएलओ बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए अब आधार कार्ड के अलावा जमीन का खतियान, जाति-निवासी प्रमाण पत्र, पासपोर्ट , सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र, मान्यता प्राप्त बोर्ड/ विश्वविद्यालय द्वारा निर्गत मैट्रिकुलेशन/शैक्षणिक प्रमाण पत्र, सरकार / स्थानीय/ बैंक/डाकघर/ एलआईसी/पीएसयू द्वारा भारत में 01. 07. 1987 से पूर्व निर्गत किया गया कोई भी पहचान पत्र/ प्रमाण पत्र/ दस्तावेज होना चाहिए साथ ही अर्थात तिथि पर भी चर्चा भी चर्चा किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
बैठक में सुपरवाइजर ललिता कुमारी, उषा किरण किस्कू, सुसना हांसदा, रेशमा हांसदा, सुहागिनी हेंब्रम, मनोती टुडू, पिंकी पावरिया, मिरू सोरेन, धानमुनी हेंब्रम, अबिला हेंब्रम, सुनीत में मरांडी, बंसती देवी सहित सैकड़ों बीएलओ ने भाग लिया।
