Skip to content

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सहायक निर्वाचन पदाधिकारी ने की सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक* 

*विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सहायक निर्वाचन पदाधिकारी ने की सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक*

 

*रानीश्वर(दुमका)*

 

सोमवार को सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियो के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक की। बैठक में बुधवार को होनेवाली दूसरे चरण के मतदान को लेकर विचार विमर्श कर मतदान केंद्रों पर समय से मांक पोल करने एवं वास्तविक पोल प्रारंभ हेतु सभी संबंधित पीठासीन पदाधिकारी के साथ संपर्क बनाये रखने, माक पोल अथवा वास्तविक पोल के दौरान ई वी एम मशीन खराब होने पर अविलंब आवश्यक करवाई कर विहित प्रपत्र में प्रतिबेदन प्रखंड मुख्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त यह भी जानकारी दिया गयी कि प्रखंड अंतर्गत 5 मतदान केंद्र में चिन्हित इंटर मीडिएट स्ट्रांग रूम के लिये अलग अलग प्रभारी प्रतिनियुक्त किया गया हैं । जिनकी उपस्थिति में मंगलवार को ई वी एम रखने के उपरांत कमरा शील किया जायेगा । तथा मतदान के दिन सुबह 5 बजे कमरा खोला जायेगा ।बैठक में अंचल अधिकारी शादा नुसरत एवं सभी प्रखंड कोषांग से संवंधित सभी कर्मी उपस्थित थे ।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *