Skip to content

लाभुक रामू मुर्मू ने मिस्त्री टुडू पर लगाया पीएम आवास की राशि हड़पकर आवास पूर्ण नहीं करने का आरोप* 

*लाभुक रामू मुर्मू ने मिस्त्री टुडू पर लगाया पीएम आवास की राशि हड़पकर आवास पूर्ण नहीं करने का आरोप*

 

*मामले में रामगढ़ थाना में आवेदन देने के एक माह बाद भी कारवाई नहीं होने से पीड़ित रामू परेशान*

 

*पीड़ित रामू मुर्मू ने स्थानीय प्रशासन से लगाई आवास पूर्ण कराने व आरोपी मिस्त्री टुडू पर कार्रवाई करने की गुहार*

 

*रामगढ़(दुमका)*

 

रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिलठा बी पंचायत अंतर्गत हेठ ग्रहण गांव के रामू मुर्मू पिता दुर्गा मुर्मू ने उपर ग्रहण गांव के मिस्त्री टुडू पिता जीवन टुडू पर प्रधानमंत्री आवास की राशि निकाल लेने तथा आवास पूर्ण नहीं करने का आरोप लगाते हुए रामगढ़ थाना में कार्रवाई हेतु आवेदन दिया है। लगभग एक माह बीत जाने के बाद भी अभी तक रामगढ़ थाना पुलिस के द्वारा किसी तरह की कार्रवाई नहीं किए जाने से पीड़ित रामू मुर्मू परेशान है।

रामू मुर्मू के अनुसार उन्हें वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री आवास मिला था| आवास बना देने के नाम पर मिस्त्री टुडू ने रामू मुर्मू से बैंक पासबुक ले लिया तथा समय-समय पर निकासी फार्म में टिप निशान लगवा कर सम्पूर्ण राशि की निकासी कर ली। रामू मुर्मू ने बताया कि ढलाई लेबल तक आवास का काम किया गया है। छत ढलाई नहीं किए जाने से उसे रहने में काफी परेशानी हो रही है। एक ओर आवास पूर्ण नहीं हुआ है वही पूरी राशि की निकासी भी कर ली गई है। पीड़ित रामू मुर्मू के द्वारा बार-बार कहे जाने के बाद भी मिस्त्री टुडू ने आवास निर्माण का कार्य पूर्ण नहीं करवाया। इस बात को लेकर गांव में पंचायती भी बैठी मगर वहां भी कोई निदान नहीं हो सका।

रामू मुर्मू के अनुसार मिस्त्री टुडू दबंग किस्म व्यक्ति है वह किसी की बात नहीं सुनता है। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी को प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन दिया गया था| उक्त आवेदन को प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा रामगढ़ थाना को कार्रवाई हेतु अग्रसारित कर दिया गया है, मगर पुलिस अभी तक मामले में शिथिल बनी हुई है। पीड़ित रामू मुर्मू ने स्थानीय प्रशासन से आवास पूर्ण कराने के साथ-साथ आरोपी मिस्त्री टुडू पर कार्रवाई करने की गुहार लगायी है।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *