*लगातार बढ़ते ठंड से बचाव हेतु जामा प्रखंड के धनाडीह गांव में जरुरतमंदों के बीच कंबल वितरण*
*जामा(दुमका)*
*जामा ब्यूरो की रिपोर्ट*
जामा प्रखंड के सिमरा पंचायत अन्तर्गत धनाडीह गांव में रविवार को आइडियल कंपटीशन सेंटर खुटाबांध के निदेशक, यादव महासभा एवं बुद्धिजीवी मंच व ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिवनारायण दर्वे की ओर से जरूरतमंदों, विधवा महिलाओं, विकलांग एवं बुजुर्ग महिला पुरुषों के बीच कंबल वितरण किया गया।
इस मौके पर अजोला देवी, गीता देवी, सुदर्शन भंडारी, रेखा देवी, कौशल्या देवी, गोविंद मांझी, कागो देवी, आदि दर्जनों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बढ़ते ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कर मानव सेवा करने का प्रयास किया गया है| बता दें कि शिवनारायण दर्वे शिक्षा के क्षेत्र में भी युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने में काफी योगदान देते आए हैं।
कंबल वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम प्रधान मुरारी दर्वे ,वार्ड सदस्य धनंजय प्रसाद ,सागर प्रहलाद, गौतम ,आकाश ,चंदन आदि अनेको ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा।
