*महाशिवरात्रि को भब्य एवं धूमधाम से सम्पन्न करने हेतु तैयारियों में जुटा बासुकीनाथ मंदिर प्रशासन*
*26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन धूमधाम व परंपरागत तरीके से होगा शिव पार्वती विवाहोत्सव*
*बासुकीनाथ(दुमका)*
*बासुकीनाथ संवाददाता*
विश्वप्रसिद्ध शिवनगरी बासुकीनाथ में आगामी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन धूमधाम से परंपरागत तरीके से शिव पार्वती विवाहोत्सव संपन्न होगा । महाशिवरात्रि को लेकर बासुकीनाथ मंदिर न्यास समिति ने तैयारियां प्रारंभ कर दी है। बाबा बासुकीनाथ मंदिर सहित परिसर में स्थित सभी मंदिरों की साफ सफाई एवम रंग रोगन के लिए मजदूरों को लगाया गया है। मंदिर सूत्रों के अनुसार महाशिवरात्रि के पूर्व ही बासुकीनाथ मंदिर परिसर स्थित सभी मंदिरों को चकाचक कर लिया जायेगा।
शुक्रवार को बाबा बासुकीनाथ मंदिर परिसर में आगंतुक श्रद्धालुओं ने अपने अपने पंडा पुरोहितों से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। शुक्रवार को दर्जनों आगंतुक श्रद्धालुओं ने अपने अपने बच्चों का यज्ञोपवित एवम मुंडन कराया| शुक्रवार को माघ शुक्लपक्ष दशमी के दिन बाबा बासुकीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, आसाम एवम अन्य राज्यो से आए श्रद्धालुओं से बासुकीनाथ मंदिर दिन भर भरा रहा ।
