Skip to content

भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू के पक्ष में आदिवासी नेता चला रहे जनसंपर्क अभियान* 

*भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू के पक्ष में आदिवासी नेता चला रहे जनसंपर्क अभियान*

 

*अभियान के दौरान दर्जनों लोगों ने थामा भाजपा का दामन, सुरेश मुर्मू ने अंगवस्त्र देकर किया स्वागत*

 

*जामा(दुमका)*

 

*जामा ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

जामा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मु के पक्ष में आदिवासी समाज के नेता सह एसटी संपर्क प्रमुख बाबूराम हांसदा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जामा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न आदिवासी बाहुल्य गांव में जनसंपर्क अभियान चला कर सुरेश मुर्म को इस बार जामा से विधायक बनाने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने सरसाबाद, आसनजोर तथा तपसी पंचायत के विभिन्न गांवों में संपर्क स्थापित कर लोगों पार्टी को घोषणा पत्र, पंपलेट आदि देकर जनसंपर्क अभियान चलाया।

इस दौरान कई आदिवासी युवको को भाजपा में शामिल कराया| जिसमें राकेश बेसरा, निकेश हंसदा, मनोज कुमार टुडू, अभिषेक मुर्मू, इशाका टुडू, फिरोज सोरेन , सरोज सोरेन, हेमंत टुडू, पिंकू हेंब्रम, मनीष बेसरा, राजेश सोरेन, संजीव हंसदा, रोहित टुडू, देवीलाल हेंब्रम, जीतू टुडू, अनिल सोरेन, रोशन बेसरा, छोटे हेम्ब्रम, मोहन टुडू आदि भाजपा में शामिल हुए| सभी को भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू ने पार्टी का अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके डेविड मरांडी, राजू मरांडी समेत अन्य उपस्थित थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *