Skip to content

बीडीओ की अध्यक्षता में प्रखंड में संचालित विकास कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आहूत* 

*बीडीओ की अध्यक्षता में प्रखंड में संचालित विकास कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आहूत*

 

*रानीश्वर(दुमका)*

 

सोमवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने प्रखंड के सभी मुखिया, पंचयात सचिव एवं रोजगार सेवक के साथ प्रखंड में संचालित विकास कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की।बैठक में अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री जनमन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण मनरेगा के तहत विभिन्न योजनाओं एवं 15वी वित्त से संबंधित योजनाओं पर चर्चा करते हुए सबों को विभागीय निदेशों का जानकारी दी गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्बारा बताया गया कि निदेशों का पालन सुनिश्चित किया जाय| इसके साथ ही मंईयां सम्मान योजना को लेकर निदेश दिया कि जांच पड़ताल के बाद ही योग्य लाभुकों का चयन किया जाय| बैठक में मनरेगा के सहायक अभियंता अख्तर अंसारी, कनीय अभियंता पुतिन कुमार साह, सोमनाथ दत्त, रबिन्द्रनाथ टैगोर, सभी पंचायत के मुखिया, पंचयात सचिव एवं रोजगार सेवक मौजूद थे ।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *