*पाकिस्तान से शांति की हर कोशिश को मिली दुश्मनी और धोखा; पड़ोसी देश से रिश्तों पर बोले पीएम*
*नई दिल्ली*
*रिपोर्ट – पवन पांडेय*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की हर शांति पहल का पाकिस्तान ने दुश्मनी और विश्वासघात से जवाब दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस्लामाबाद के नेता समझदारी दिखाएंगे और भारत के साथ संबंध सुधारने का रास्ता अपनाएंगे। पीएम मोदी ने यह बातें अमेरिकी पॉडकास्ट होस्ट लेक्स फ्रिडमैन के साथ एक इंटरव्यू में कहीं है।
*2014 में नवाज शरीफ को दिया था न्योता*
पीएम मोदी ने 2014 में अपने शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को आमंत्रित किया था। उन्होंने कहा कि इसका मकसद दोनों देशों के रिश्तों में नई शुरुआत करना था, लेकिन हर बार हमें सिर्फ धोखा और दुश्मनी मिली।
*पाकिस्तान के लोग भी शांति चाहते हैं*
पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि पाकिस्तान के आम लोग भी शांति चाहते हैं, क्योंकि वे भी आतंकवाद, हिंसा और अस्थिरता से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि निर्दोष बच्चों की हत्या हो रही है, अनगिनत जिंदगियां बर्बाद हो रही हैं। कोई भी सामान्य नागरिक ऐसा माहौल नहीं चाहता।
भारत की कूटनीति और शांति संदेश
2014 में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के सभी नेताओं को बुलाने का फैसला भारत की मजबूत कूटनीति का प्रमाण था। इस लेकर पीएम मोदी ने कहा कि ‘हमारे तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी इसे ऐतिहासिक क्षण बताया था। इससे दुनिया को भारत की शांति और सौहार्द के प्रति प्रतिबद्धता का स्पष्ट संदेश मिला। लेकिन पाकिस्तान से सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली।
*शांति की उम्मीद, लेकिन सतर्कता बरकरार*
पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि भारत हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है, लेकिन वह अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान को जल्द समझ आएगा कि शांति का रास्ता ही सही है।
