*पंचायत दिवस पर मुखिया जोगाई गृही के अध्यक्षता में एक दिवसीय शिविर का आयोजन*
*गोपीकांदर(दुमका)*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
गोपीकांदर प्रखंड के ओडमो पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को पंचायत दिवस के अवसर पर मुखिया जोगाई गृही के अध्यक्षता में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी विभिन्न योजनाओं की चर्चा कर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही लोगों से विभिन्न समस्याओं का आवेदन भी जमा लिया गया। इस मौके पर प्रखंड बीपीआरओ उमेश कुमार साह, पंचायत सचिव भुनेश्वर देहरी, वीएलई अभिनाश तिवारी, बबलू भगत, सुकल मरांडी, समईल मुर्मू सहित ग्रामीण मौजूद थें।
