Skip to content

दिसोम मांझी थान दुमका में धूमधाम से की गयी दिसोम बेलबोरोन पूजा* 

*दिसोम मांझी थान दुमका में धूमधाम से की गयी दिसोम बेलबोरोन पूजा*

 

*दुमका*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

बुधवार 09 अक्टूबर को दिसोम मांझी थान दुमका में दिसोम पारानिक बीनीलाल टुडू की अध्यक्षता में धूमधाम से दिसोम बेलबोरोन पूजा की गयी। मौके पर सर्व प्रथम गुरु बाबा दासाई गुरु लुखीराम टुडू के द्वारा गोसाई ऐरा की मुर्गा की बलि देकर पूजा की गई एवं उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद के रूप में मुर्गा की खिचड़ी का वितरण किया गया।

 

दिसोम पारानिक बीनीलाल टुडू ने बताया कि पूर्वजों के कथनानुसार यह पूजा गुरु शिष्य का पर्व है। गुरु बाबा द्वारा शिष्यों को विभिन्न प्रकार के झाड़नी मन्तर अनेकों दिनों तक सिखाया जाता है। सीखने के बाद बेलबोरोन के दिन सभी को सिद्धि किया जाता है। उसके बाद ही घर घर, गांव-गांव लोग नाचते हैं। दान के रुप में मकई, धान, पैसा आदि मिलता है।

गुरु बाबा ने इस अवसर पर तरुप बोंगा, बिंदी बोंगा, हाड़ू बोंगा, चढ़ चड़ी बोंगा, गाँडू बोंगा,आदि को बुलाकर दिखाया, जिसका सभी ने आनन्द लिया। इस अवसर पर चुडा सोरेन,सुरेश चंद्र सोरेन, टेकलाल मरांडी, सीताराम सोरेन, रामप्रसाद हंसदा, सुशील मरांडी, लेंद मुर्मू, इमेल मरांडी,सुनील मरांडी, झुमरी सोरेन,राम हंसदा लक्ष्मण हांसदा, लवकीशोर, सीमांत हांसदा,स्टेनली हेंब्रम, अमर मरांडी, मोहन टुडू आदि उपस्थिति थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *