*दिल्ली समेत देश के किसी भी हिस्से में नहीं दिखा रमजान का चांद, पहला रोजा कल रविवार को*
*नई दिल्ली*
दिल्ली समेत देश के किसी भी हिस्से में शुक्रवार को इस्लाम के मुकद्दस महीने रमजान का चांद नजर नहीं आया। इसलिए रमजान का पहला रोजा रविवार यानी 2 मार्च को होगा।
चांदनी चौक स्थित फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में सुबह से बादल छाए थे, जिससे चांद नजर नहीं आया। उन्होंने कहा, अन्य स्थानों पर भी चांद दिखने की पुष्टि नहीं हुई।
