*थाना प्रभारी रंजीत कुमार मंडल के नेतृत्व में थाना गेट के सामने चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान*
*यातायात नियमों का अनुपालन नहीं करने वाले कुल 18 वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना*
*गोपीकांदर(दुमका)*
*गोपीकांदर ब्यूरो की रिपोर्ट*
माननीय न्यायालय एवं पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार के निर्देशानुसार मंगलवार को गोपीकांदर थाना गेट के सामने गोपीकांदर थाना प्रभारी रंजीत कुमार मंडल के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा के तहत सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान के दौरान आवाजाही करने वाले दो पहिया, चार पहिया एवं बड़े मालवाहक वाहनों के सीट बेल्ट, डिक्की, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन के अन्य कागजातों की जांच की गई।
जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तथा नियमों का सही रूप से पालन नहीं करने वाले कुल 18 वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया। इस मौके पर ए एस आई भारत भूषण सिंह संगम पाठक, एएसआई राजन सिंह, बृजमोहन सिंह, सत्यम कुमार हवलदार पाईसिल किस्कू एवं अन्य पुलिस जवान मौजूद थें।
