Skip to content

झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के ध्वज तले मनाया गया श्रमिक दिवस* 

*झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के ध्वज तले मनाया गया श्रमिक दिवस*

 

*हमें सदैव संगठित एकजुट होकर रहना चाहिए;तभी हम अपने अधिकारो को सुरक्षित रख पायेंगे- राजीव नयन तिवारी*

 

*दुमका*

 

*बसंत भालोटिया*

 

श्रमिक दिवस के अवसर पर आज दिनांक 01 मई 2025 को झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा दुमका के क्रान्तिकारी संघीय साथियों की ओर से पुराना सहकारिता कार्यालय परिसर दुमका में झंडोत्तोलन एवं शहीद वेदी पर माल्यार्पण/ पुष्पांजलि अर्पित कर श्रमिक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए साथी राजीव नयन तिवारी जिला सचिव, झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ दुमका ने कहा कि पूर्वजों के लम्बे संघर्ष और बलिदान से ही हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई है।

आज का दिवस हुतात्माओं को समर्पित है। आन्दोलन के बिना कभी भी कर्मियों कुछ प्राप्त नहीं हुआ है। कोई भी सरकार कर्मचारियों को थाल में परोस कर कुछ नहीं देती है। कर्मियों को अपने संवैधानिक अधिकार के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है। हमें सदैव संगठित एकजुट होकर रहना चाहिए। तभी हम अपने अधिकारो को सुरक्षित रख पायेंगे।

 

उन्होंने कहा कि याद रहे हम सब को 20 मई को आहुत श्रमिकों के हड़ताल को सफल बनाना है। संघ/ महासंघ ही हमारी शक्ति है| यह शक्तिशाली रहेगा तो हम सब कर्मी सुरक्षित रहेंगे। संघे शक्ति कलियुगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता साथी प्राण मोहन मुर्मू ने की, इस सभा में साथी माधव कुमार सिंह, गोपाल चन्द्र झा, वामदेव गोरांय, नीरज कुमार घोष, सेराजुल हसन, कुमार सत्येंद्र, शोभा कुमारी, दिनेश पाण्डेय, मनोज कुमार झा, करूणेश पाण्डेय, विजय कुमार, पवन कुमार, तरूण सेन, नवीन कुमार, विकास कुमार, निरंजन बेसरा, सिन्धु झा, राहील मरांडी, शंभू मरांडी, श्री कुमार मिश्र, अमरेश कुमार इत्यादि उपस्थित हुए। उक्त जानकारी जिला सचिव, झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ दुमका राजीव नयन तिवारी ने दी|

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *