*झामुमो प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी ने जामा विस क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से मांगा समर्थन*
*जामा(दुमका)*
*जामा ब्यूरो की रिपोर्ट*
जामा विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी ने शनिवार को जामा प्रखंड के आसनसोल, कुरूवा एवं सिकटिया पंचायत अंतर्गत आसनसोल कुरूवा, बहिंगा,दुधानी, सिकटीया, चकलता, कोहबरा, कटहरा, गेनुवा मारनी, केंदुआ टांड़, बहिगा, भूरंडीहा कुश बेदिया रामपुर जामा टांड़, महुआ टांड़ समेत दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में समर्थन मांगा। जनसंपर्क अभियान में महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई।
डॉ लुईस मरांडी ने महिलाओं एवं ग्रामीणों को हेमंत सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी देते हुए प्रत्येक परिवार तक लाभ पहुंचाने का आश्वसन दिया। उन्होंने कहा कि जामा मेरे लिए नयी जगह नहीं है। घर जैसा है और आप का विकास का काम करने आई हूं। सरकार बनी तो मंईयां सम्मान योजना के तहत हर माह की ग्यारह तारीख तक लाभुकों के खाते में 2500रु मिलेंगे, 200 यूनिट बिजली बिल्कुल फ्री होगी| ग्रामीण सड़क, अबुआ आवास योजना, सर्वजन पेंशन योजना, मंईयां सम्मान योजना सहित अन्य योजनाओं को धरातल पर लाने की कोशिश करूंगी।
इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष कालेश्वर सोरेन, सचिव सत्तार खान, जेपी यादव,बुदीलाल मरांडी, बाबुल यादव, बाबर अंसारी, प्रफुल मंडल, लक्ष्मी यादव, लंबोदर यादव, मुकेश राउत सिकंदर मंडल, विनोद कापरी,सहित दर्जनों जेएमएम कार्यकर्ता मौजूद थे।
