Skip to content

जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी ने किया आदिम जनजाति छात्रों के लिए बनने वाले छात्रावास निर्माण कार्य का शिलान्यास* 

*जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी ने किया आदिम जनजाति छात्रों के लिए बनने वाले छात्रावास निर्माण कार्य का शिलान्यास*

 

*डॉ लुईस मरांडी ने छात्र-छात्राओं से किया मन लगाकर पढ़ने का अनुरोध,कहा- शिक्षा सभी के लिए जरूरी*

 

*रामगढ़(दुमका)*

 

स्थानीय विधायक डॉक्टर लुईस मरांडी ने शुक्रवार को रामगढ़ प्रखंड के कडबिंधा बुनियादी उच्च विद्यालय परिसर में करीब ढाई करोड़ की लागत से आदिम जनजाति छात्रों के लिए बनने वाले छात्रावास निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उक्त छात्रावास का निर्माण शिक्षा विभाग के द्वारा कराया जाएगा।

शिलान्यास के मौके पर विधायक डॉक्टर लुईस मरांडी ने कहा कि विधायक बनने के बाद मेरे द्वारा रामगढ़ प्रखंड में विकास की पहली नींव रखी गई है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ प्रखंड में अब विकास देखने को मिलेगा। विलुप्त हो रहे आदिम जनजाति समाज के उत्थान के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है| उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने का अनुरोध करते हुए कहा कि शिक्षा सभी के लिए जरूरी है। गरीब के बच्चे भी अच्छे से उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करें इसके लिए झारखंड सरकार गुरु जी क्रेडिट कार्ड के साथ-साथ प्राथमिक विद्यालय से लेकर उच्च माध्यमिक शिक्षा तक के छात्र-छात्राओं को सभी संसाधन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों को भी अपने कर्तव्य का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने का अनुरोध किया। बता दे कि कडबिंधा के आसपास विभिन्न पंचायत में आदिम जनजाति समाज के लोग निवास करते हैं|

सरकार द्वारा कडबिंधा में आदिम जनजाति छात्रों के लिए छात्रावास का निर्माण कराने से अब अब आदिम जनजाति के बच्चों को छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। मौके पर झामुमो केन्द्रीय समिति सदस्य छोटेलाल मंडल, प्रेमचंद मंडल के साथ-साथ मदन मंडल एवं काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *