*जामा प्रखंड के कोहबरा गांव में भटक रही नील गाय को ग्रामीणों ने पकड़कर किया वन विभाग के हवाले*
*जामा(दुमका)*
*जामा ब्यूरो की रिपोर्ट*
शुक्रवार को जामा प्रखंड अंतर्गत सिकटिया पंचायत के कोहबरा गांव के ग्रामीणों ने गांव में भटक रही नील गाय को पकड़कर वन विभाग के हवाले कर दिया| ग्रामीणों ने बताया कि जंगल से भटक कर एक नील गाय उनके गांव में पहुंच गयी थी और इधर उधर भटक रही थी। इसलिए ग्रामीणों ने विचार विमर्श कर गाय को पकड़ लिया और उन्हें सुरक्षित और संरक्षित रखने के लिए वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों के यह कार्य आस पास में चर्चा का विषय बन गया है और सराहनीय कार्य बताया जा रहा है| ग्रामीणों को धन्यवाद दिया जा रहा है। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रसादी कापरी घनश्याम राय, रमाकांत राय,कलीमुद्दीन अंसारी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
