*जामा थाना क्षेत्र के तरा गांव कै समीप तेज रफ्तार तेल टैंकर के चपेट में आने से युवक की मौत*
*जामा(दुमका)*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
जामा थाना क्षेत्र के दुमका मसलिया मुख्य पथ पर तरा गांव के पास तेल टैंकर के चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार मृतक साइकिल से जा रहा था| इसी दौरान मसलिया की ओर से तेज गति से आ रहे तेल टैंकर ने अपने चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही जामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फरार तेल टैंकर का पता लगाया जा रहा है।
जामा थाना पुलिस के अनुसार मृतक लाल बाबू पुजहर उम्र 35 वर्ष जामा थाना क्षेत्र के छैलापाथर पंचायत के गादी जिरुलिया गांव का रहनेवाला बताया है।
