*जगद्धात्री पूजा की तैयारियों को लेकर झारखंड बांगाली समिति की बैठक आयोजित*
*दुमका*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
झारखंड बांगाली समिति की अध्यक्ष डॉ बाणी सेनगुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार की शाम जगद्धात्री पूजा की तैयारियों को लेकर केबी वाटिका श्रीराम पाड़ा में बैठक आयोजित कर विचार विमर्श किया गया| मौके पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय विमलभुषण गुहा को श्रद्धांजलि दी गई।
बैठक में डां बाणी सेनगुप्ता ने कहा की स्वर्गीय विमलभुषण गुहा के प्रयास से पहली बार जगद्धात्री पूजा का आयोजन झारखंड बांगाली समिति के द्वारा किया गया था। उनकी स्मृति और सम्मान में शोक की इस घड़ी में समिति पूजा का आयोजन करेगी| इस बार किसी तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं किया जायगा। 9 नवम्बर 2024 शनिवार को पूर्व की तरह देवी की प्रतिमा लाकर शाम को विधि-विधान के साथ वरण किया जायगा।
दस नवम्बर रविवार को षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी पूजा के साथ कुमारी पुजन का आयोजन किया जाएगा। सोमवार ग्यारह नवम्बर को दशमी पूजा के पश्चात घट विसर्जन, दधिकर्मा और मातृभोग का आयोजन किया जाएगा। सुचारू रुप से पूजा का संचालन करने के लिए 27 अक्टूबर 2024 रविवार को डॉ सेनगुप्ता के आवास में एक विशेष बैठक का आयोजन किया जाएगा।
अवसर पर स्वर्गीय बिमल भुषण गुहा के चित्र पर सभी सदस्यों द्वारा बारी बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा को सूचित वरण चक्रवर्ती, डॉ मनोज घोष, डॉ सि एन मिश्र, डॉ दिलिप झा, डॉ अमिता रक्षित, दिवाकर महतो, सुव्रत सिंह ने संबोधित करते हुए बाबूदा उर्फ विमलभुषण गुहा को संस्मरण कर उनके निधन को खेल, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति बताया।
कार्यक्रम का संचालन दयामय माजि ने किया।सभा में समिति के कोषाध्यक्ष मनौज नाग,स्वरुप सेनगुप्ता,नीरज नाग, दुलाल चौधरी,प्रवाल दास स्वपन बैनर्जी, ताताई,जनार्दन गोराय, राजकुमार घोष, सुभाष चन्द्र मंडल सहित अन्य गणमान्य सदस्य तथा महिला समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।
