*छिनतई की नियत से युवक का अपहरण मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल*
*सरैयाहाट(दुमका)*
*दीपक कुमार की रिपोर्ट*
सरैयाहाट थाना क्षेत्र के नया लोहमड़वा गांव से छिनतई की नियत से एक युवक का अपहरण मामले में सरैयाहाट थाना की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सरैयाहाट थाना क्षेत्र के कोल्हाड़ीया गांव के रहने वाले 20 वर्षीय संजय राय के रूप में हुई है। पीड़ित के भाई संजय शर्मा ने सरैयाहाट पुलिस को बताया कि बीते 27 मार्च की रात्रि करीब 9:00 उसके भाई अजय शर्मा ने उन्हें फोन कर जानकारी दी कि ढोल गाड़िया नदी के किनारे उसे किसी अज्ञात युवक ने पिस्टल का भय दिखा कर कब्जा कर लिया है और उनसे पैसे की मांग कर रहा है।
इसके बाद संजय शर्मा ने घटना की जानकारी सरैयाहाट पुलिस को दी ।
घटना की जानकारी मिलते ही सरैयाहाट थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उक्त आरोपी को खदेड़ कर धर दबोचा।
मामले को लेकर सरैयाहाट थाना प्रभारी ताराचंद ने शुक्रवार की शाम बताया कि मामले को लेकर पीड़ित के परिजनों द्वारा मामला दर्ज कराया गया है, इसके बाद पुलिस ने उक्त आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
