Skip to content

चांद भैरव युवा क्लब मनकापहाड़ी द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न* 

*चांद भैरव युवा क्लब मनकापहाड़ी द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न*

 

*फाइनल मैच में चिगलपहाड़ी की टीम ने जयपहाड़ी को दो शुन्य से पराजित कर किया टूर्नामेंट पर कब्जा*

 

*विजेता, उपविजेता के साथ तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीम को किया गया नगद पुरस्कार से सम्मानित*

 

*जामा(दुमका)*

 

*जामा ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

चांद भैरव युवा क्लब मनकापहाड़ी की ओर से जामा प्रखंड के छैलापाथर पंचायत में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का बुधवार को फाइनल मैच खेला गया। फाइनल मैच चिगलपहाड़ी जामा एवं जयपहाड़ी दुमका के बीच खेला गया‌। निर्धारित समय पर दोनों टीमों द्वारा कोई गोल नही होने पर पेनल्टी शूट के द्वारा चिगलपहाड़ी की टीम ने जयपहाड़ी को दो शुन्य से पराजित कर टूर्नामेंट पर कब्जा जमा लिया।

इससे पुर्व झामुमो केन्द्रीय समिति सदस्य सह जिला सचिव शिव कुमार बास्की एवं ग्रामप्रधान दिलीप बेसरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल के भावना से खेलें। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को जिला स्तरीय टीम में जगह मिल सकती है। झारखंड सरकार खेल के माध्यम से सरकारी नौकरी देने का काम कर रही है। मुख्य अतिथि द्वारा विजेता टीम को 15 हजार व उप विजेता टीम को 10 हजार एवं तीसरे व चौथे स्थान पाने वाले को पांच पांच हजार रुपये नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सुनील टुडू, शिवराम मुर्मु सहित कमिटी के सदस्य व खेल प्रेमी मौजूद थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *