Skip to content

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति संबंधित शिकायत व मरम्मती के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का गठन* 

*ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति संबंधित शिकायत व मरम्मती के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का गठन*

 

*दुमका*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

गर्मी के मौसम में पेय जलापूर्ति की समस्या को देखते हुए उपायुक्त के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति संबंधित शिकायत व मरम्मती के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है।

 

पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल में जिला स्तर पर कार्यपालक दंडाधिकारी गौतम मोदी (8178732966) को नियंत्रण कक्ष का वरीय पदाधिकारी बनाया गया है।

गोपीकांदर, काठीकुंड, शिकारीपाड़ा एवं रानीश्वर प्रखंड के नोडल पदाधिकारी के रूप में सहायक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या एक योगेंद्र हेंब्रम(9801990401) पेयजल, डाटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में निवास भारती (9534044440) एवं पिंटू भंडारी (9835121085) को बनाया गया है।

 

इसी तरह दुमका, जामा, रामगढ़, सरैयाहाट, मसलिया, जरमुंडी प्रखंड के लिए सहायक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या 2 प्रेम बंधन कच्छप (9931995981), डाटा एंट्री के रूप में रंजीत कुमार (9801739040) एवं दीपक कुमार महतो (7667983138) को बनाया गया है।

 

गोपीकांदर एवं काठीकुंड के लिए डिस्ट्रिक्ट एसएलडब्लूएम कॉर्डिनेटर दुमका 01 निर्मल कुमार दास (9304162537) को बनाया गया है|

शिकारीपाड़ा के लिए डिस्ट्रिक आईईसी कॉर्डिनेटर दुमका 01 सनाउल अंसारी(7903499213) को बनाया गया है|

रानीश्वर के लिए डिस्ट्रिक्ट एमआईएस कॉर्डिनेटर दुमका 01 विनय कुमार(8210072118) को बनाया गया है|

दुमका एवं जामा के लिए डिस्ट्रिक्ट एसएलडब्लूएम कॉर्डिनेटर दुमका 02 वीरभद्र नटराज यादव(8789311481) को बनाया गया है|

रामगढ़ एवं सरैयाहाट के लिए डिस्ट्रिक आईईसी कॉर्डिनेटर दुमका 02 (9631534176) को बनाया गया है|

मसलिया एवं जरमुंडी के लिए डिस्ट्रिक्ट एमआईएस कॉर्डिनेटर दुमका 02 (7004871070) को बनाया गया है|

 

उप विकास आयुक्त ने प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी को निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंड स्तर पर खराब चापाकल एवं जलापूर्ति योजना के मरम्मति 15वीं वित्त की आबध मद् से कराना सुनिश्चित करेंगे। कार्यपालक अभियंता दुमका, नगर परिषद दुमका दुमका नगर परिषद अंतर्गत खराब चापाकल एवं जलापूर्ति योजना का मरम्मति कराना सुनिश्चित करेंगे।

सहायक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल सं0-01 एवं 02, दुमका- अपने अपने प्रमंडल अंतर्गत प्रखंडों में खराब चापाकल एवं पेयजलापूर्ति योजना की मरम्मति अपने स्तर से कराना सुनिश्चित करेंगे। प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मी सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मी राज्य स्तर पर झर जल पोर्टल, जिला एवं प्रखंड स्तर पर प्राप्त शिकायतों एवं उनके समाधान से संबंधित प्रतिवेदन प्रत्येक दिन संबंधित डॉटा इन्ट्री ऑपरेटर को उपलब्ध करायेंगे।

डॉटा इन्ट्री ऑपरेटर- संबंधित डॉटा इन्ट्री ऑपरेटर नोडल पदाधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन को गूगल शीट पर डॉटा संधारित कर प्रत्येक दिन वरीय पदाधिकारी को उपलब्ध करायेंगे। वरीय पदाधिकारी वरीय पदाधिकारी नोडल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर अपडेटेड गूगल शीट को व्हाट्स ऐप ग्रुप के माध्यम से जिले के सभी वरीय पदाधिकारी / प्रखंड विकास पदाधिकारी/उपायुक्त, दुमका एवं अद्योहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *