*गोड्डा विधानसभा से चुनावी ताल ठोकने की तैयारी कर रहे प्रवीण महतो ने की जयराम महतो से मुलाकात*
*गोड्डा*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
गोड्डा विधानसभा के भावी प्रत्याशी प्रवीण महतो ने जीबीकेएसएस जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो से मुलाकात की। अनुमान यह लगाया जा रहा है कि जेबीकेएसएस/जेएलकेएम के चार प्रत्याशियों ने गोड्डा से विधायिकी के लिए पार्टी फोरम में आवेदन दिया है|जिसमें गोड्डा के युवा नेता प्रवीण महतो का नाम शीर्ष पर है।
जिसके वजह से प्रवीण महतो का ताबड़तोड़ जनसंपर्क जारी है और उन्हें लोगों का अपार आशीर्वाद और जन-समर्थन का मिल रहा है। इसके पीछे का कारण है कि प्रवीण महतो का सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान रहा है। प्रवीण महतो को टाइगर जयराम महतो का काफी करीबी माना जाता हैं। प्रवीण महतो को हल्के में लेना विरोधियों को भारी पड़ सकता है|
