*कुंजबोना टीम बनी किंग क्लब कोहबारा द्वारा आयोजित सीजन टू क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता*
*टूर्नामेंट के विजेता टीम को डॉ लुईस मरांडी ने नगद 12,000 राशि देकर किया सम्मानित*
*उप विजेता टीम को मुखिया गोकुल सोरेन ने 8,000 नगद राशि देकर किया पुरस्कृत*
*जामा(दुमका)*
*जामा ब्यूरो की रिपोर्ट*
प्रखंड क्षेत्र के सिटकिया पंचायत अंतर्गत कोहबरा गांव में किंग क्लब कोहबारा द्वारा आयोजित सीजन टू क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच कुजबोना बनाम कोहबरा के बीच खेला गया। जिसमें कोहबरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 59 रनों का लक्ष्य दिया| लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुजबोना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट रहते हुए 60 रन बनाकर टूर्नामेंट पर कब्जा जमा लिया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि जामा विधान विधायक डॉ लुईस मरांडी ने विजेता टीम को 12,000 नगद राशि देकर सम्मानित किया| जबकि उप विजेता टीम को सिटकिया पंचायत के मुखिया गोकुल सोरेन के द्वारा 8,000 नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। जेएमएम सचिव सतार खां, झामुमो नेता लबोदर यादव एवं फरफुल मंडल द्वारा संयुक्त रूप से मैन ऑफ द सिरीज़ व मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस मौके पर मोबारक अंसारी, फिरोज अंसारी, बाबर अंसारी, विकास यादव, विनोद कापरी, कलीमुद्दीन अंसारी ,फुरकान अंसारी, सरवन मण्डल, मशीरुदीन अंसारी, मुकेश राउत,अर्जुन यादव, महेंद्र मंझी, फारूक अंसारी आदि दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद थे।
