Skip to content

कहलगांव उत्तरवाहिनी से जल उठाकर बासुकीनाथ जाने के क्रम में कांवरियों का जत्था पहुंचा कुरमाहाट श्री बोलबम सेवा शिविर* 

*कहलगांव उत्तरवाहिनी से जल उठाकर बासुकीनाथ जाने के क्रम में कांवरियों का जत्था पहुंचा कुरमाहाट श्री बोलबम सेवा शिविर*

 

*नोनीहाट(दुमका)*

 

*अक्षय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट*

 

कहलगांव पड़ाव संघ के बैनर तले 112 वीं कांवर यात्रा पर 61 फीट लंबी कांवर लेकर कांवरियां भक्तों का एक जत्था आज शनिवार को कहलगांव उत्तरवाहिनी गंगा से जल उठाकर भव्य झांकी व भजन-कीर्तन मंडली के साथ दुमका जिला के निःशुल्क श्री बोलबम सेवा शिविर कुरमाहाट पहुँचा। शिविर में कावंरिया श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का प्रबंध किया गया था।

साथ ही कावरियों के लिए निःशुल्क पानी नीबू शरबत,चिकित्सा, स्नान व सोने की समुचित व्यवस्था की गई है। बोल बम सेवा शिविर में कावंरिया श्रद्धालुओं द्वारा गंगा आरती व भक्ति जागरण कार्यक्रम प्रस्तुति किया गया। कांवर यात्रा में करीब चार हजार श्रद्धालु शामिल थे, जो रविवार को सुबह बोलबम सेवा शिविर कुरमाहाट से भोले के भक्ति गीतों में झूमते बासुकीनाथ धाम के लिए निकलेंगे ।

कांवर यात्रा में शामिल श्रद्धालु सोमवार को बाबा बासुकीनाथ में जलाभिषेक करेंगे। इस आशय की जानकारी दिलीप शर्मा ने दी|

https://emtvlive.in/

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *