*कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय काठीकुंड में कक्षा षष्ठ में नामांकन के लिए 12 सीट रिक्त*
*काठीकुंड(दुमका)*
*आगस्टिन हेम्ब्रम की रिपोर्ट*
काठीकुंड प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका उच्च विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा षष्ठ में नामांकन के लिए न्यूनतम श्रेणी के लिए 10 सीट, ओबीसी में एक सीट, और एससी में एक सीट अभी भी रिक्त हैं। उक्त जानकारी विद्यालय की वार्डन मिठू सेन नंदी ने सूचना जारी कर यह जानकारी दी है।
वार्डेन ने बताया कि उक्त कोटि में नामांकन के लिए वर्ग पंचम उत्तीर्ण क्षितिज छात्रा, एकल अभिभावक, और नक्सल प्रभावित क्षेत्र एवं सुदूरवर्ती क्षेत्र की छात्रा होनी चाहिए। गरीब बालिकाओं की नामांकन आवेदन वितरण करने की तिथि 17 मार्च से 20 मार्च तक निर्धारित है, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 मार्च तक निर्धारित किया गया है, निर्धारित तिथि के बाद आवेदन को विद्यालय में स्वीकार नहीं की जायेगी।
