Skip to content

एससी-एसटी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट एवं केंद्र सरकार की टिप्पणी के विरुद्ध आहूत भारत बंद का जामा में ब्यापक असर* 

*एससी-एसटी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट एवं केंद्र सरकार की टिप्पणी के विरुद्ध आहूत भारत बंद का जामा में ब्यापक असर*

 

*जामा(दुमका)*

 

*जामा ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट और भारत सरकार की टिप्पणी के विरोध में बुधवार को जामा थाना क्षेत्र के महारो एवं लकड़जोड़िया में सुबह से ही बंद समर्थकों एवं झामुमो कार्यकर्ता ने सड़क जाम कर दिया। ज्ञात हो कि बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी-एसटी आरक्षण को लेकर दिए गए सुझावों को लेकर इसके विरोध में भारत बंद का आह्वान किया गया था।

बुधवार को जामा प्रखंड क्षेत्र में भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला जामा,महारो एवं लकड़जोरिया मोड़ में सुबह से ही झामुमो समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया। महारो मोड़ पर बिशू हांसदा, फेड़ेस हांसदा,सिन्टू हेम्ब्रम, अस्तिना हेम्ब्रम, गुपीन मुर्म ने समर्थको के साथ तथा लकड़जोरिया मोड़ में जिला परिषद सदस्य कालेश्वर सोरेन, सत्तार खान के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ता बंद को सफल बनाने सड़क पर उतरे।

झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कालेश्वर सोरेन ने बताया कि झारखण्ड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय समिति के निर्देशानुसर जामा प्रखण्ड के सिद्धो कान्हु चौक लकड़जोड़ियां में झामुमो कार्यकर्ता सम्पूर्ण भारत बंद के तहत बंद सफल बनाने हेतु सड़क पर उतरे।

कहा कि अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति समाज के आरक्षण के साथ सुप्रीम कोर्ट और भारत सरकार के संकीर्ण जातिवादी मानसिकता और विचारधारा एवं गलत नीति द्वारा भारतीय संविधान में छेड़छाड़ करने और इसे निष्प्रभाव बनाने तथा आरक्षण में जातीय वर्गीकरण के विरोध में एक विशाल जन आक्रोश के साथ भारत बंद कार्यक्रम सफल रहा। जामा में लकरजोरिया मोड़ में बंदी को सफल बनाने में प्रखंड अध्यक्ष कालेश्वर सोरेन

प्रखंड सचिव सतार खान

छोटू ,सागर मिर्धा ,बिरेंद्र सोरेन ,सुभाष चंद्र सोरेन ,हेमलाल हेंब्रम , बाबूजन मरांडी ,बिरेंद्र हंसदा, दिनेश हांसदा आदि मौजूद रहे।

https://emtvlive.in/

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *