Skip to content

ई विद्या वाहिनी पर उपस्थिति नहीं बनाने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करें – उपायुक्त* 

*ई विद्या वाहिनी पर उपस्थिति नहीं बनाने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करें – उपायुक्त*

 

*कम उपस्थिति वाले शिक्षकों को चिह्नित कर उन्हें स्पष्टीकरण करने और दोषी पाए जाने पर निलंबित करने का निदेश*

 

*दुमका*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में आज शनिवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने पाया कि चौदह प्रतिशत शिक्षक ऐसे हैं जो ई विद्या वाहिनी पर उपस्थिति नहीं बना रहे हैं। वही बच्चो की उपस्थिति बनाने की दर और खराब है। वहां मात्र पचास प्रतिशत बच्चो की उपस्थिति बन रही है। जिले में अट्ठासी प्रतिशत बच्चो के पास आधार है। किंतु अभी तक पचास प्रतिशत बच्चो का ही अपार आईडी बन पाया है।

इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को सबसे कम उपस्थिति वाले शिक्षकों को चिह्नित कर उन्हें स्पष्टीकरण करने और दोषी पाए जाने पर निलंबित करने का निदेश दिया। इसी तरह अपार आईडी में सबसे कम उपलब्धि वाले विद्यालय के शिक्षको पर कार्रवाई करने के लिए कहा। बार बार निर्देश देने के बाद भी जो निजी विद्यालय कार्य पूरा नहीं कर रहे हैं उनपर अब सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को इसकी सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने मध्याह्न भोजन योजना में एसएमएस नहीं करने वाले विद्यालय को चिह्नित करने ओर उसके प्रधान अध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। इस बैठक में सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार हेंब्रम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी देवेश कुमार सिंहा सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी श्याम सुंदर मोदक अमर प्रकाश तूती रंजन डॉन एवं सहायक अभियंता क्रिस्टोफर टुडू सहित सभी कनीय अभियंता उपस्थित थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *