*आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आहूत*
*बैठक में की गई विधानसभा वार नामित उम्मीदवारों की सूची पर योग्य उम्मीदवार के चयन हेतु रायशुमारी*
*दुमका*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
बुधवार को कांग्रेस कार्यालय दुमका में दुमका जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी की अध्यक्षता में विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई| बैठक में दुमका लोकसभा प्रभारी सह मध्य प्रदेश के विधायक विक्रांत भूरिया एवं प्रदेश द्वारा मनोनीत पर्यवेक्षक राजेंद्र दास की उपस्थिति में प्रखंड अध्यक्षों द्वारा विधानसभा वार नामित उम्मीदवारों की सूची पर योग्य उम्मीदवार के चयन हेतु रायशुमारी की गई। बैठक में सभी प्रखंडों के अध्यक्ष और वरीय कांग्रेस कार्यकताओं से बारी बारी से सलाह ली गयी, जिसे मंच ने नोट किया। मौके पर लोकसभा प्रभारी श्री भूरिया ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस मजबूत हालत में है|
संताल परगना के कांग्रेसी भी काफी उत्साहित हैं| हम खुले गले से कहते हैं कि कार्यकर्ता हताश नहीं हो, फिर से झारखंड की जनता का सम्मान करने जा रहे हैं, फिर से हम सरकार बनाएगे| बैठक में पर्यवेक्षक राजेंद्र दास ने कहा कि दुमका जिले में विधान सभा हेतु जो लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची प्राप्त हुई है उसे आलाकमान के सामने रखा जायेगा। जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह बहुत शानदार दिखा| पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने सभी लड़ने वाले उम्मीदवारों को 2009 और 2014 की याद दिलाते हुए कहा कि आपको मैदान में जाने की जरूरत है।
इसी क्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार साह ने अपने अध्यक्ष और सम्मानित मंच से आग्रह किया कि प्रदेश को वैसा नाम कदापि न भेजा जाय जिन्होंने वर्षो पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया हैं और अभी चुनावी मौसम में अपनी नाजायज दावेदारी ठोक कर पार्टी को तो गुमराह कर ही रहे हैं अपने भी गुमराह हो रहे हैं। कार्यक्रम में संबोधन के क्रम में वक्ताओं ने एक सुर से यही कहा कि हमारी पार्टी को अपने बूते चुनाव लड़ना चाहिए| कहा कि यदि गठबंधन होता है तो सम्मानजनक गठबंधन होना चाहिए। संताल परगना के सात सुरक्षित सीट पर पुनः विचार कर कम से कम 2 आदिवासी सीट पर चुनाव लड़ा जाय।
सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत किया| मंच का संचालन महबूब आलम ने किया| धन्यवाद ज्ञापन टिंकू अली इमाम ने किया। मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव डा. सुशील मरांडी, राजा मरांडी, प्रो. मनोज अम्बस्ट, प्रेम कुमार साह, संजीत सिंह, अरविन्द कुमार, शहरोज़ शेख, सागेन मुर्मू, सुनील हेम्ब्रम, राजीव जयसवाल, सत्यनारायण यादव, अशोक सिंह, मार्था हांसदा, छबी बागची, सुनील किस्कू, स्टीफ़न बेसरा, रोमी इमाम, स्टीफ़न मरांडी, योगानंद सरकार, सुबोध मंडल, मजीद अंसारी, प्रभाकर मिश्रा, दशरत मंडल, रुपेश सिंह, चंद्रशेखर यादव, जयकांत मंडल, पोरेस सोरेन, नीम चंद्र मंडल आदि उपस्थित थे।
