*आगामी दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर की अध्यक्षता में बैठक आहूत*
*देवघर*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर राजीव कुमार की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा, 2024 के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न पूजा समितियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान दुर्गा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा को लेकर अनुमंडल पदाधिकरी ने समिति के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिए।
इसके अलावे बैठक के दौरान आगामी दुर्गा पूजा को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर जारी दिशा-निर्देशों को सभी समितियों द्वारा शत प्रतिशत अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में दुर्गा पूजा के सफल संचालन के लिए पूजा समिति के सदस्यों से सुझाव भी प्राप्त किए गए। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी ने पूजा समिति के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिल्कुल संकल्पित है।
विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा कर्तव्य निर्वहन में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों को निर्देश देते हुए कहा कि विसर्जन के दौरान निर्धारित रुटलाइन का पालन के अलावा चिन्हित स्थानों पर पुलिस बल के साथ साथ दंडाधिकारी की भी नियुक्ति की जाएगी। आगे अनुमंडल पदाधिकारी ने विभिन्न पूजा कमेटी के सदस्यों से शांतिपूर्ण तरीके से पूजा मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर गाइडलाइंस जारी की गई हैं।
सभी पूजा कमेटी गाइडलाइंस का पूर्ण रूप से पालन करेंगे। साथ ही पूजा कमेटी व शांति समिति के सदस्यों को दुर्गा पूजा गाइडलाइन से विस्तृत रूप से अवगत कराया है।
