*अपार आईडी के बेहतर कार्य के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित*
*काठीकुंड(दुमका)*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
प्लस टू उच्च विद्यालय काठीकुंड में बुधवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुरेन्द्र हेम्बरम के मौजूदगी में शिक्षक शिक्षिकाओं की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुरेन्द्र हेम्ब्रम ने बताया कि सभी सचिवों को मध्याह्न भोजन मासिक प्रतिवेदन, पोशाक क्रय, विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, खाता खोलने हेतु बैंक, डाकघर में जमा प्रपत्र की स्थिति, ड्रॉपबॉक्स की स्थिति, नामांकन एवं आधार, खाता की स्थिति, मध्यान्ह भोजन का एसएमएस, अपार आईडी की स्थिति, ई-विद्यावाहिनी में शिक्षक और छात्र उपस्थिति की स्थिति, पलाश बहुभाषी शिक्षा कार्यक्रम, नियमित संचालित करने का निर्देश दिया गया।
मौके पर अपार आईडी के बेहतर कार्य के लिए शिक्षक जयनदन कुमार, डॉ सरिता कुमारी, इजाजुल हक़, मो इमरान, सुशांतो कुमार पाल, मनोज पाल, शरीफ आलम और बीआरपी अब्दुल मन्नान, इस्माइल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रामदयाल सुरीन, , मनोज साह , उज्वल कुमार साह, रामकांत, अनिल, चरण मुर्म, समेत कई शिक्षक शिक्षिकाओं उपस्थित थे।
