Skip to content

अग्रसेन भवन दुमका में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक आयोजित* 

*अग्रसेन भवन दुमका में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक आयोजित*

 

*दुमका*

 

*रिपोर्ट – बजरंग अग्रवाल*

 

अग्रसेन भवन दुमका में रविवार को जिला अध्यक्ष जनार्दन शर्मा की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक आयोजित की गई। प्रख्यात हिंदूवादी नेता प्रवीण तोगड़िया के नेतृत्व वाले संगठन अंतरराष्ट्रीय हिंदु परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल का विस्तार निरंतर जारी है। संगठन विस्तार को लेकर आयोजित बैठक में कई कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी दी गई। जिसमे दीपक पासवान को राष्ट्रीय बजरंग दल नगर अध्यक्ष, चंदन वर्मा राष्ट्रीय बजरंग दल नगर उपाध्यक्ष, अजय शाह उपाध्यक्ष दुमका ग्रामीण, रोहित वर्मा वार्ड 01 अध्यक्ष, जैकी पासवान सह मंत्री दुमका नगर, आनंद मिश्रा जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी(अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद ), कुणाल कुमार गुप्ता वार्ड 16 मंत्री, जयंती देवी उपाध्यक्ष दुमका ग्रामीण, सुलेखा देवी सह प्रभारी हनुमान चालीसा दुमका नगर, अजय शर्मा वार्ड 12 अध्यक्ष को बनाया गया है।

बैठक मे सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, उसे मजबूत करना और हिंदू धर्म की सेवा करना, उसकी रक्षा करना है। यह सामाजिक सेवा परियोजनाओं में शामिल रहा है और हिंदू मंदिरों के निर्माण और जीर्णोद्धार को प्रोत्साहित करता रहा है।साथ ही सुरेंद्र सिंह ने जानकारी दी की जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम है उनको गंभीर से गंभीर बीमारियों का मुफ्त इलाज करवाते हुए निःशुल्क दवा भी अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के द्वारा दी जाती है।

 

झारखण्ड प्रान्त संगठन मंत्री कन्हैया जी ने बताया की बताया कि बैठक के माध्यम से जिले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया। हिंदू समृद्धि, हिंदू सुरक्षा, हिंदू सम्मान के लिए अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद संकल्पित है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया ने हिंदुत्व नहीं छोड़ेंगे इस संकल्प के साथ संगठन को और प्रभावी व मजबूत करने का आवाहन किया।बैठक को मुख्य रूप से सुरेंद्र सिंह क्षेत्रीय संगठन मंत्री, कन्हैया जी संगठन मंत्री झारखंड प्रांत, मणि चयन मिश्र, जिला महामंत्री अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, दुमका, सुनील मोदी उपाध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद दुमका, शशि देवी, अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला परिषद दुमका,पवन वर्मा अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल दुमका, आदि ने संबोधित किया।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *