Skip to content

हेमंत सरकार ने पांच वर्षों में झारखंड के लोगों को लूटने व ठगने का काम किया है – बाबूलाल मरांडी* 

*हेमंत सरकार ने पांच वर्षों में झारखंड के लोगों को लूटने व ठगने का काम किया है – बाबूलाल मरांडी*

 

*बोले – इंडिया गठबंधन की सरकार ने 5 साल में झारखंड को 25 साल पीछे धकेल दिया*

 

*कुंडहित(जामताड़ा)*

 

*चंचल गिरी की रिपोर्ट*

 

शुक्रवार को फतेहपुर प्रखंड के बुनुडिह पंचायत के छाता डांगाल में भाजपा द्वारा विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, नाला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी माधव चंद्र महतो, जामताड़ा से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन, जिला अध्यक्ष सुमित शरण ,जिला परिषद अध्यक्ष राधा रानी सोरेन आदि उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत के नेतृत्व में झरखंड में इंडिया गठबंधन की सरकर चल रही थी, उस सरकार का संचालन आपके विधानसभा से नेता रविंद्र नाथ महतो कर रहे थे|

5 वर्षों में इन लोगों ने कौन सा काम किया? झरखंड के लोगों को इन लोगों ने ठगने का काम किया है और 5 वर्ष झरखंड को लूटा है। 5 वर्षों में बहन- बेटियों, युवाओं को ठगा है। ऐसे ठगो की इस बार विदाई करनी है। पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जेएमएम के घोषणा पत्र में लिखा हुआ था की गरीबों को हर सल 72000 देंगें, 5 सल गुजर गए 1 साल भी 72000 नहीं दिया। लड़कियों को कहा था कि बेटियों को शादी में सोने के सिक्का देंगे ,बुजुर्गों को कहा था कि ₹2500 पेंशन देंगे, नौजवानों को कहा था कि 5 लाख नौकरी देंगे, उन्होंने यह भी कहा था कि नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता देंगे। लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने बच्चों एवं नौजवान का भविष्य बिगाड़ा है उसकी हम सभी को मिलकर झारखंड की कुर्सी से विदाई करनी है।

झारखंड के जितने भीड़ प्रकार के खनिज है उसे लूटने का काम किया है| उन्होंने कहा कि गांव की गरीब जनता प्रखंड जाती तो वहां भी लुटेरे बैठा कर रखे है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा जीतेगी तो सभी लुटेरों एवं भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाएगा। हेमंत सरकार ने 5 साल में झारखंड को 25 साल पीछे धकेल दिया है। उन्होंने चुनावी एजेंडा बारे में जानकारी देते हुए कहा कि झारखंड में बीजेपी की सरकार बनी तो महिलाओं को प्रत्येक माह 11 तारीख को ₹2100 कर दिया जाएगा, गैस सिलेंडर ₹500 में दिया जाएगा ,त्योहारों में दो गैस सिलेंडर मुफ्त में दिया जाएगा, 3 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी| एक वर्ष में डेढ़ लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी| पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने जानता से आग्रह किया कि नाला विधानसभा से माधव चंद्र को भारी मतों से विजयी बनाएं। मौके पर पार्टी के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेताओं के अलावे हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *