Skip to content

हावड़ा से मुंबई जा रही ट्रेन के 18 डिब्बे पटरी से उतरे,अबतक एक की मौत, छह घायल; राहत-बचाव कार्य जारी* 

*हावड़ा से मुंबई जा रही ट्रेन के 18 डिब्बे पटरी से उतरे,अबतक एक की मौत, छह घायल; राहत-बचाव कार्य जारी*

 

*रांची*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में मंगलवार तड़के ट्रेन नंबर 12810 मुंबई-हावड़ा मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना में एक व्यक्ति की मौत की खबर है। वहीं, छह यात्री घायल हो गए। कुल घायलों में पांच लोगों को हल्की चोटें आई हैं और उनका घटनास्थल पर ही इलाज कर दिया गया। हालांकि, एक यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस घटना में किसी की जान जाने की सूचना नहीं है। चक्रधरपुर रेलवे संभाग के पीआरओ ने बताया कि यात्रियों को रवाना करने के लिए ट्रेन का इंतजाम किया जा रहा है।

 

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना जमशेदपुर से करीब 80 किलोमीटर दूर बड़ाबांस के पास सुबहर तीन बजकर 45 मिनट पर हुई। बड़ाबांस के पास मुंबई-हावड़ा मेल के 22 में से 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। इनमें बी4 डिब्बे में एक यात्री की मौत हुई है। वहीं, इसी कोच में एक अन्य शख्स के फंसे होने की बात सामने आ रही है। बताया गया है कि कुल 16 यात्री डिब्बे थे, एक पैंट्री कार थी, जबकि एक पावर कार थी।

हादसे में छह यात्री घायल हुए, जिन्हें बड़ाबांस में चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। उन्हें अब बेहतर इलाज के लिए चक्रधरपुर ले जाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राहत व बचाव अभियान जारी है। एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि यह रेल दुर्घटना सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां प्रखंड के पोटोबेडा में हुई। दक्षिण-पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि इस घटनास्थल के करीब ही एक मालगाड़ी भी पटरी से उतर गई। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह घटनाएं एक ही समय पर हुईं या अलग-अलग वक्त पर।

 

*रेलवे द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर-*

 

टाटानगर : 06572290324

चक्रधरपुर : 06587 238072

राउरकेला: 06612501072, 06612500244

हावड़ा: 9433357920, 03326382217

रांची: 0651-27-87115.

एचडब्ल्यूएच हेल्प डेस्क: 033-26382217, 9433357920

एसएचएम हेल्प डेस्क: 6295531471, 7595074427

केजीपी हेल्प डेस्क: 03222-293764

सीएसएमटी हेल्पलाइन ऑटो नंबर 55993

पी एंड टी 022-22694040

मुंबई: 022-22694040

नागपुर: 7757912790

https://emtvlive.in/

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *