Skip to content

हमारी गलतियों को उजागर करो, हम सुधारने के लिए तैयार! नितिन गडकरी का मीडिया को संदेश* 

*हमारी गलतियों को उजागर करो, हम सुधारने के लिए तैयार! नितिन गडकरी का मीडिया को संदेश*

 

*बोले – मीडिया को न केवल गलत चीजों की निंदा करनी चाहिए, बल्कि अच्छे कामों की भी सराहना करनी चाहिए*

 

*मुंबई*

 

*शुभम कुमार की रिपोर्ट*

 

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को समाज में बदलाव लाने में मीडिया की भूमिका की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज में बदलाव लाना हर किसी की जिम्मेदारी है और इसमें मीडिया और अखबार भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया को न केवल गलत चीजों की निंदा करनी चाहिए, बल्कि अच्छे कामों की भी सराहना करनी चाहिए।

 

बता दें कि नितिन गडकरी एक मीडिया कार्यक्रम में बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि अगर उन्हें उनके मंत्रालय में कोई गलत काम दिखे तो उसे कड़े तरीके से उजागर किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि सम्मान और पहचान केवल आपके व्यक्तित्व से नहीं, बल्कि आपके चरित्र और गुणों से मिलती है। आजकल अच्छा काम करने के बाद भी कोई उसे नहीं पूछता, जबकि गलत खबरें प्रमुखता से दिखाई जाती हैं।

 

*समाज में बदलाव लाने की जिम्मेदारी मीडिया की भी*

 

गडकरी ने आगे मीडिया के काम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि समाज में बदलाव लाने की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की नहीं, बल्कि मीडिया की भी है। गडकरी ने ये भी कहा कि अच्छी चीजों को समाज के सामने लाना चाहिए और साथ ही बुरी चीजों के बारे में लोगों को जागरूक भी करना चाहिए।

 

*काम में गलती होने पर माफी नहीं- गडकरी*

 

गडकरी ने यह भी कहा कि यदि उनके मंत्रालय में कोई अनियमितता होती है, तो वे ठेकेदारों को काली सूची में डाल देंगे और टोल ऑपरेटरों को जेल भेजेंगे। उन्होंने मीडिया से कहा कि अगर उन्हें उनके विभाग में कोई गड़बड़ी मिले तो वे उसे उजागर करें।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई गलती हो तो मुझे बताओ, मैं मंत्री हूं, चिंता मत करो। अगर गलती हो तो हमारी अच्छी तरह से धुलाई करो। अंत में गडकरी ने यह भी कहा कि सरकार लोगों के प्रति वफादार है और वह किसी भी गलत काम को बर्दाश्त नहीं करेगी।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *